फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railway started tow tatkal special trains

रेलवे ने शुरू की तत्काल स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू

Fri, 08 May 2015 01:44 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
railway started tow tatkal special trains

केंद्रीय रेलवे ने मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मडगांव के बीच 2 तत्काल स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। रेलवे ने यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए उठाया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे में यह पहली बार है जब एक तत्काल स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। पिछले ही सप्ताह रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को तत्काल स्पेशल के नाम से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने की इजाजत दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय रेलवे के अधिकवक्ता ने कहा है इन तत्काल स्पेशल ट्रेनों की टिकट की बुकिंग कम्प्यटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर से या ऑनलाइन की जा सकती है।

केंद्रीय रेलवे के अनुसार यह दोनों स्पेशल ट्रेनें थाने, पनवेल, रोहा, मनगांव, खेद, चिपलुन, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कांकावली, कुंदल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और कार्माली पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 6 जनरल क्लास होंगी। इनके लिए बुकिंग 8 मई से ही शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

railway started tow tatkal special trains

ट्रेन नंबर 1005 9 मई और 16 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 12.45 बजे निकलेगी। यह उसी दिन सुबह 11.30 बजे मडगांव पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 1006 9 मई और 16 मई को मडगांव से सुबह 12.30 बजे निकलेगी और उसी दिन सुबह 11.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 1045 स्पेशल ट्रेन 10 मई और 17 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 1.10 बजे निकलेगी और उसी दिन दोपहर 12.30 बजे मडगांव पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 01046 स्पेशल ट्रेन 10 मई और 17 मई को शाम को 4 बजे मडगांव से चलेगी और अगले दिन सुबह 3.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed