{"_id":"da20c61a-6d55-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"railway-minister-pawan-bansal-hints-passenger-fare-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन बंसल ने रेल किराया बढ़ाने के दिए संकेत ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पवन बंसल ने रेल किराया बढ़ाने के दिए संकेत
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
रेल किराये में बढ़ोतरी हुए अभी दो सप्ताह भी नहीं बीते कि रेल मंत्री पवन बंसल ने दोबारा किराया बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। 26 फरवरी को पेश किए जा रहे रेल बजट में किराया बढ़ोतरी की घोषणा संभावित है। बंसल शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दोबारा किराए बढ़ाने के संकेत दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले जो भी किराया बढ़ा था वह रेलवे की ऑपरेशनल जरूरतों के लिए था। अब संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए इसे बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से भी इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में रेल मंत्रालय को ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अक्तूबर, 2012 में रेल मंत्री बनने वाले चंडीगढ़ के सांसद पवन बंसल केवल तीन माह के कार्यकाल में ही दूसरी बार किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं। इससे पहले 22 जनवरी से किराए में दो से लेकर दस पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन