{"_id":"d416377c-802a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"railway-laying-five-hundred-km-new-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ किमी नई लाइनें बिछाएगा रेलवे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पांच सौ किमी नई लाइनें बिछाएगा रेलवे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल धन की कमी के चलते नई पटरियां बिछाने में पिछड़ी रेलवे ने इस बार पांच सौ किलोमीटर नई लाइनें बिछाने का लक्ष्य रखा है। रेल बजट में 750 किमी दोहरीकरण को भी हरी झंडी दी गई है। नई लाइनों की कमी से जूझ रही रेलवे की 22 नई रेल लाइनों की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। इनमें से ज्यादातर योजनाएं पिछड़े इलाकों को मुख्य शहरों से जोड़ने के मकसद से बनाई गई हैं।
विज्ञापन
बजट भाषण में नई लाइनों के लक्ष्य का ब्यौरा देते हुए रेलमंत्री पवन बंसल ने कहा कि 2013-14 में नई लाइनें बिछाने के साथ 450 किमी छोटी लाइनों को बड़ी लाइनों में तब्दील करने का भी लक्ष्य रखा गया है। बंसल ने कहा कि विभिन्न धार्मिक स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
लिहाजा इन रूटों में ट्रेन बढ़ाने के लिए नई लाइनों पर काम करने का लक्ष्य है। इसी के तहत तलवंडी साबो स्थित सिक्ख तख्त श्री दमदमा साहिब को सीधा रेल से जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। इस साल के लक्ष्य वाली सात नई लाइनों की योजनाओं को जल्द ही शुरू किया जा रहा है। इनमें से दो सार्वजनिक निजी भागेदारी (पीपीपी) के तहत शुरू की जा रही है। इसी तरह दोहरीकरण की दस योजनाओं में एक पीपीपी के तहत ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन