फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railway earn 44260 crore rupees in four months

रेलवे ने सिर्फ 4 महीने में कमाए 44,260 करोड़ रुपए

Tue, 13 Aug 2013 06:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 13 Aug 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
railway earn 44260 crore rupees in four months

एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोग आज भी रेलगाड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी रेल से सफर करने वालों की संख्या काफी अच्छी है। वित्त वर्ष 2013-14 के पहले चार महीनों में 281 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रेलगाड़ी में सफर करने का लुफ्त उठाया है, जिसका फायदा रेलवे को हो रहा है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2013-14 के पहले चार महीनों के दौरान रेलवे ने यात्रियों के जरिए 11631.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रेलवे के यात्री राजस्व में 12.70 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष इस अवधि में रेलवे ने 10320.40 करोड़ रुपये का राजस्व ही यात्रियों के किराए के जरिए मिल सका था।
विज्ञापन


वहीं माल ढुलाई के जरिए रेलवे ने वित्त वर्ष 2013-14 के पहले चार महीनों में 27924.26 करोड़ रुपये माल ढुलाई के जरिए कमाए हैं। वित्त वर्ष 2013-14 के पहले चार महीनों में रेलवे की कुल कमाई 44,260.16 करोड़ रुपये हुई है जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में रेलवे ने कुल कमाई 39926.24 करोड़ रुपये की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed