फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railway betting on ppp between falling earning

गिरती कमाई के बीच पीपीपी पर लगाया दांव

Tue, 26 Feb 2013 10:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Feb 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
railway betting on ppp between falling earning

यात्री किराए और मालभाड़े की कमाई में गिरावट को देखते हुए सरकार रेलवे के कायाकल्प में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने में जुटी है। मंगलवार को पेश रेल बजट में नई रेल लाइनों के निर्माण से लेकर कर्मचारियों के आवास तक हर क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की गूंज रही। रेल मंत्री ने निजी भागीदारी के जरिए आगामी वित्त वर्ष में छह हजार करोड़ रुपये जुटाने का दावा तो किया लेकिन इसका कोई खाका उन्होंने पेश नहीं किया है।

विज्ञापन


12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सरकार ने रेल के लिए पीपीपी के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य तय किया है। बजट भाषण में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि 2012-13 के दौरान रेल में करीब 63 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।
विज्ञापन


इसमें से 15 हजार करोड़ रुपये बाजार से कर्ज के तौर पर और 6 हजार करोड़ रुपये पीपीपी के जरिए आएंगे। बजट भाषण में रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई में ऐलिवेटेड रेल कॉरिडोर, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कुछ हिस्से, स्टेशनों के सुधार और फ्रेड टर्मिनल आदि क्षेत्रों निजी निवेश आ सकता है। इसमें राज्य सरकारों के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा एलएंडटी, फीडबैक  इंफ्रा, जीवीके, जीएमआर जैसी कंपनियों को मिलेगा। फीडबैक इंफ्रास्ट्रक्चर की वित्तीय सेवाओं के प्रेसीडेंट ध्रुब पुरकायस्थ का कहना है कि रेलवे की वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में लीक से हटकर वित्तीय संसाधन जुटाने की जरूरत है।


रेलवे की तरह कुछ साल पहले सरकार ने हाईवे निर्माण में भी इसी तरह निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया था। लेकिन आर्थिक सुस्ती, वित्तीय दिक्कतों और मंजूरी में देरी ने हाईवे क्षेत्र में पीपीपी के दावों पर पानी फेर दिया है।

निजी भागीदारी के हवाले
:- चंडीगढ़ में सिग्नलिंग उपकरण प्रोजेक्ट
:- रेलवे कर्मचारियों के आवास
:- रेलवे ओवरब्रिज
:- तीन नई रेलवे लाइनों का निर्माण
:- एक रेल लाइन का दोहरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed