{"_id":"84025bce-8022-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rail-travelling-with-seal-of-quality-tasty-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल सफर में गुणवत्ता की मुहर के साथ लजीज खाना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेल सफर में गुणवत्ता की मुहर के साथ लजीज खाना
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में यात्री किराए में इजाफे से नाराज आम जनता को खुश करने के लिए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने ट्रेन में उच्च गुणवत्ता की मुहर के साथ लजीज भोजन की व्यवस्था का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सरकार ने पहली दफा रेलवे परिसरों में आईएसओ प्रमाणित आधुनिक बेस किचन बनाने की योजना शुरू करने की घोषणा भी की है। हालांकि रेल मंत्री ने किफायती दर पर भोजन की व्यवस्था करने पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
रेलवे पैंट्री कार में घटिया खाने की रोजाना आने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए रेल बजट में यह कदम उठाया गया है। रेल मंत्री का कहना है कि रेल यात्रा के दौरान उच्च गुणवत्ता वाला भोजन निश्चित तौर पर परोसा जाना चाहिए।
विज्ञापन
इन सब के मद्देनजर तीसरी पार्टी से ऑडिट कराने और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण के लिए भोजन जांच प्रयोगशालाओं से संपर्क किया जाएगा। रेल बजट में खाने की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए अत्याधुनिक बेस किचन बनाने का प्रस्तावित भी किया गया है। इन बेस किचनों के लिए आईएसओ प्रमाणित आवश्यक करने पर जोर दिया जाएगा।
रेल मंत्री ने खान-पान के मुद्दे पर अपनी गंभीरता को दर्शाते हुए कहा कि इस वर्ष 18 जनवरी से रियल टाइम आधार पर शिकायतों और सुझावों पर कार्रवाई को आसान बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800111321 की शुरुआत की जा चुकी है। यह केंद्रीकृत खानपान शिकायत निगरानी कक्ष के रूप में काम कर रहा है।
हादसों पर कसेगी लगाम
रेल बजट में रेलवे को दुर्घटनाओं से पूरी तरह मुक्त करने के लिए कई कदम उठाने का ऐलान
10797 लेवल क्रासिंग फाटकों को 12वीं योजना में खत्म करने का प्रस्ताव
ऑटोमेटिक सिगनल प्रणाली में ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग तकनीक का होगा इस्तेमाल
160 से 200 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली एआरटी (राहत ट्रेन) चलाने की तैयारी, ताकि हादसे के समय जल्द मिल सके मदद
ट्रेनों और स्टेशनों पर लगेंगे आग और धुएं की चेतावनी देने वाले उपकरण, कोचों में भी आग नहीं पकड़ने वाली सामग्री का होगा इस्तेमाल
रेलों में प्राथमिक चिकित्सा के कार्य में गैर सरकारी संगठनों को जोड़ने की
आधार कार्ड
यात्रियों और स्टाफ से संबंधित कई सेवाओं में होगा आधार कार्ड का इस्तेमाल
बुजुर्ग और विकलांगों का रखा ध्यान
बुजुर्गों और विकलांग यात्रियों की सुविधा के लिए ए-1 तथा अन्य बड़े स्टेशनों पर 179 एस्केलेटर तथा 400 लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। शौचालयों सहित सवारी डिब्बों के लेआउट दर्शाने वाले ब्रेल स्टीकर लगाने और अधिक स्टेशनों पर व्हील चेयर तथा बैटरी से चलने वाले वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। सवारी डिब्बों को व्हील चेयर के अनुकूल बनाया जाएगा।
चुनिंदा ट्रेनों में लगेंगे अनुभूति कोच
शताब्दी और राजधानी ट्रेनों जैसे लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं वाले कोच कुछ चुनिंदा ट्रेनों में लगाए जाएंगे। इन कोचों का नाम ‘अनुभूति’ होगा और इनके किराए सुविधाओं के अनुरूप होंगे।
आजादी एक्सप्रेस चलेगी
रेलवे आजादी एक्सप्रेस नाम से एक ट्रेन चलाएगा, जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों को जोड़ेगी।