रेल बजट-2015 में मिल सकता है ये खास तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ट्वाइलेट को लेकर शिकायत करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। जल संरक्षण की पहल के तहत सरकार आगामी रेल बजट में इको- फ्रैंडली वैक्यूम ट्वाइलेट की सौगात दे सकती है जो जल्द ही मौजूदा रेलवे ट्वाइलेट की जगह लेगी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नया वैक्यूम टॉयलेट मौजूदा रेलवे टॉयलेट से भी कम पानी की खपत करता है। रेलवे फिलहाल इन टॉयलेट को कुछ ट्रेनों में ही लगाने की योजना बना रही है।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो रेलवे स्टेशनों पर जल प्रबंधन के लिए एक योजना तैयार कर ली गई है, जिसका सीधा फायदा रेलवे को होगा।
गौरतलब है कि रेल परिवहन में इको फ्रैंडली गतिविधियों को तेज करने की पहल के तहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल बजट 2015-16 में इसकी घोषणा कर सकते हैं। इतना ही नहीं रेल मंत्रालय आगामी बजट में देशभर के रेलवे तंत्र में पानी लेखा परीक्षा योजना की घोषणा भी करेगी।
इन ट्रेनों में लगेंगे वैक्यूम टॉयलेट
रेलवे के आला अधिकारियों के मुताबिक नई योजना के तहत 80 वैक्यूम टॉयलेट दिल्ली चंडीगढ़ की शताब्दी एक्सप्रेस में ट्रायल बेस पर लगाए जाएंगे और इस तरह का बजटीय प्रावधान सुरेश प्रभु के पहले रेल बजट में रखा गया है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि इको-फ्रैंडली वैक्यूम टॉयलेट के जरिए रेल पटरियों को जंग लगने के बचाया जा सकेगा, क्योंकि मल को बहाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचाता है।
रेलवे ने इस संदर्भ में सक्षम अधिकारियों से बात भी की है, ताकि वैक्यूम टॉयलेट अच्छी तरह से काम करें। रेलवे ने इन टॉयलेट को बनाने में सीवेज लिंक सिस्टम और सेफ्टी टैंक के निर्माण पर खासा जोर दिया है। वहीं अधिकारियों ने यह भी कहा कि ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगाए जाने का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा।