फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rail minister is presenting speech in the loksabha

बंसल की बाजीगरी, किराया बढ़ाए बिना रेल सफर महंगा

Wed, 27 Feb 2013 12:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
rail minister is presenting speech in the loksabha

चुनावी साल में सरकार की ओर हसरतों से देख रहे मुसाफिरों को यूपीए ने महंगे रेल सफर का तगड़ा झटका दिया है। रेल किराए में भले ही सीधे कोई इजाफा नहीं किया गया है मगर पिछले दरवाजे से सरचार्ज के रूप में जनता की जेब पर डाका डाला गया है।

विज्ञापन


आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज, फ्यूल सरचार्ज में इजाफे के साथ तत्काल टिकट और आरक्षण रद्द कराने के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। सफर ही नहीं मालभाड़े में भी पांच फीसदी से ज्यादा की वृद्धि होने से जरूरी चीजों का महंगा होना तय हो गया है।
विज्ञापन


महंगाई से लुटे मुसाफिरों को मरहम लगाने के लिए सौ से ज्यादा नई ट्रेनों की सौगात देते हुए यात्री सुविधाओं में कुछ लोकप्रिय बदलावों का ऐलान किया गया है।

दलालों का गोरखधंधा बंद करते हुए टिकट की मारामारी रोकने के लिए मोबाइल फोन से टिकट बुक करने से लेकर ई-टिकटिंग का नया सुपर हाईटेक पोर्टल शुरू करने की घोषणा की गई है। तो चुनावी सियासत के लिहाज से अहम उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब पर भी रेलमंत्री पवन बंसल की मेहरबानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में इस साल डेढ़ लाख से ज्यादा नई भर्ती होंगी। बड़े ऐलानों में रायबरेली में फोर्ज्ड व्हील फैक्ट्री, ललितपुर में रेल नीर बाटलिंग प्लांट तो हरियाणा के सोनीपत में सवारी डिब्बा कारखाना और चंडीगढ़ में माडर्न सिग्नलिंग उपकरण प्लांट लगाने का प्रस्ताव शामिल है।

मध्य वर्ग को लुभाने के लिए आगरा समेत सात स्टेशनों पर फाइव स्टार वेटिंग लाउंज खोलने तो कुछ प्रमुख ट्रेनों में हवाई यात्रा का लुत्फ देने की घोषणा की गई है। इसके लिए इन चुनिंदा ट्रेनों में अनुभूति कोच लगेगा।

यूपीए दो सरकार के इस आखिरी रेल बजट में चुनावों को ध्यान में रखते हुए साधारण दर्जे के टिकट में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। 17 साल बाद पहले कांग्रेसी रेलमंत्री के रूप में लोकसभा में बजट पेश करते हुए पवन बंसल ने आरक्षित सफर में किए गए पांचों तरह के इजाफे को जायज ठहराया।

उनका का कहना था कि डीजल के दाम बढ़ने से रेलवे की परिचालन लागत बढ़ी है पर वह इसका बोझ यात्रियों पर नहीं डालना चाहते हैं। इसीलिए रेलवे यात्री सेवाओं पर 850 करोड़ रुपये के अतिरिक्त डीजल खर्च का बोझ खुद वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह इजाफा जरूरी था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ईंधन की कीमतें बढ़ीं तो एफएसी (फ्यूल एडजस्टमेंट कंपोनेट) के तहत स्वत: वह माल भाड़े में जोड़ दिया जाएगा। यह नीति एक अप्रैल से प्रभावी होगी और साल में दो बार इसके तहत मालभाड़े का समायोजन किया जाएगा। बजट में एनहांस्ड फी (संवर्धित शुल्क) हटाने का प्रस्ताव है। साथ ही इसमें पार्सल और लगेज के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

रेलमंत्री ने बजट में नई यात्री सुविधाओं सुरक्षा एवं परिचालन में संरक्षा पर विशेष जोर दिया है। इलाहाबाद कुंभ में रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के लिए और सावधानी बरती जाएगी।


उन्होंने कहा कि गार्ड के कोच, पेंट्रीकार और एसी कोचों में अग्निशमन यंत्र लगाये जाएंगे। बजट में रेलवे के विस्तार में सीमांत प्रदेशों के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा उत्तर के राज्यों को काफी प्रमुखता दी गई है। बंसल ने पहली बार अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को रेलवे से जोड़ने की घोषणा की।

रेलवे ने अगले साल 500 किमी नई रेल लाइन, 750 किमी दोहरीकरण तथा 450 किमी लंबी लाइनों के आमान परिवर्तन किए जाने का लक्ष्य घोषित किया है।

2012-13 में इन परियोजनाओं को शुरू करने का प्रस्ताव है:
नई लाइनें-
- मकरौली तक रेवाड़ी-रोहतक नई लाइन का विस्तार
- सुल्तानपुर से कादीपुर
- भूपदेवपुर-रायगढ़ (मंड कोलरी) (पीपीपी के जरिए)
- गेवरा रोड- पेंद्रा रोड (पीपीपी के जरिए)
- जैसलमेर (थियत हमीरा)- सानू
- केराईकल-पेरालम
-तंजावूर-पट्टूकोट्टई
- मालवी-बड़ी सदड़ी खंड का आमान परिवर्तन

दोहरीकरण:
- रायबरेली-अमेठी
- दप्पर-चंडीगढ़
- अलवर-बांदीकुई
- चेन्नई सेंट्रल-बेसिन ब्रिज जंक्शन (पांचवीं-छठी लाइन)
- दनिया-रांची रोड
- गढ़वा रोड-रामना
- हाजीपुर-रामदायलु
- जारंगडीह-दनिया
-पालनपुर-समख्याली (पीपीपी के जरिए)
- वातवा-अहमदाबाद (तीसरी लाइन)

विद्युतीकरण:
- कलोल-गांधीनगर-कोडियार और अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा सहित दिल्ली-सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी-पालनपुर-अहमदाबाद
- जाखल-हिसार
-जाखल-धुरी-लुधियान
-राजपुरा-धुरी-लेहरा मोहब्बत
- सिंगापुर रोड-दामनजोड़ी

आठ आमान परिवर्तन परियोजनाएं
बरहनी-गोंडा
छिंदवाड़ा-सौसर
फतेहाबाद-इंदौर
कासगंज-बरेली
किनाट्टुक्कडावू-पोदनूर
मीनाक्षीवरम-पालक्काड
नॉर्थ लखीमपुर-मुरकोंगसेलेक
सूरतपुरा-एलेनाबाद

27 नई लाइनें बिछेंगी। इनमें खास हैं---
बाह-इटावा
भामबेवा-गोहाना
भिंड-इटावा (शेष भाग)
गोहाना-सोनीपत
ऊधमपुर-कटरा
छोटा उदयपुर-अंबारी
पदमा-हजारीबाग

77 लाइनों का होगा दोहरीकरण। इनमें प्रमुख हैं---

अंबाला कैंट-दप्पर
भदाइंया-सुल्तानपुर
भदोही-मोंध
चक्की बैंक-भरोली
जालंधर कैंट-सुच्चीपिंड
मोंध-सूरीवान
साहिबगंज-मिर्जाचौकी
सोनपुर-हाजीपुर
तुगलकाबाद जंक्शन केबिन-पलवल चौथी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed