फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rail journey can be more expensive

महंगे रेल सफर को रहें तैयार, बढ़ सकता है किराया

Mon, 11 Feb 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 11 Feb 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
rail journey can be more expensive

रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों में किराए में बढ़ोतरी का एक और झटका लग सकता है। रेल मंत्रालय डीजल की कीमतों में हाल की वृद्धि के चलते यात्री किराए या माल भाड़े में वृद्धि करने पर विचार कर रहा है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी से रेलवे पर 3300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रेलवे कई विकल्पों में से इस पर बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या वह सभी श्रेणियों में किराया बढ़ाने को किराए ढांचे में ईंधन समायोजन कंपोनेंट को शामिल करे या एक बार फिर यात्री किराए में प्रति किमी कुछ पैसे की बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन


फिलहाल मंत्रालय 26 फरवरी को संसद में पेश किए जाने वाले रेल बजट को अंतिम रूप दे रहा है। मंत्रालय शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी प्रमुख ट्रेनों में खानपान की वस्तुओं के दाम बढ़ा सकता है। रेलवे को पहले से यात्री श्रेणी में 25,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रेल मंत्री पवन बंसल ने हाल ही में यात्री किराए में 21 फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया था। यह बढ़ोतरी 21 जनवरी से लागू भी हो चुकी है। इससे रेलवे को 6600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। हालांकि डीजल के दामों में 10.8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के चलते रेलवे पर 3300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


पिछले दिनों रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने भी यात्री किराए में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि हम रेल किराया बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए 16-17 दिन इंतजार करिए। रेलवे ने माल भाड़े में पिछले साल 7 मार्च को 20 फीसदी की वृद्धि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed