{"_id":"26793b6a-801f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rail-companies-share-down-8-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कंपनियों के शेयर 8 फीसदी तक लुढ़के","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेल कंपनियों के शेयर 8 फीसदी तक लुढ़के
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 26 Feb 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा आज लोकसभा में अपना पहला रेल बजट पेश किए जाने के दौरान रेल क्षेत्र की जरूरत को पूरा करने वाली कंपनियों के शेयर दबाव में रहे और 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए। बीएसई में कारोबार के दौरान कालिंदी रेल निर्माण के शेयर में 8.10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा हिंद रेक्टिफायर्स का शेयर 6.71 फीसदी और केरनेक्स माइक्रोसिस्टम्स 6.42 फीसदी नीचे आया। अन्य कंपनियों में स्टोन इंडिया का शेयर 6.53 फीसदी, टीटागढ़ वैगंस 5.65, टैक्समैको रेल 4.87, जिकॉम सिक्योरिटी 3.60 और बीईएमएल 2.17 फीसदी नीचे आए।
विज्ञापन