{"_id":"ff679235419ffe0e3676f44b0a893af7","slug":"rail-budget-disappoints-stock-markets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट ने शेयर बाजार को किया निराश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेल बजट ने शेयर बाजार को किया निराश
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में कोई बड़ी घोषणा न किए जाने से निराश घरेलू शेयर बाजार दो सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 261.34 अंक लुढ़क कर 28,746.65 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 8,700 अंक के स्तर को गंवाते हुए 83.40 अंक नीचे 8,683.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट भेल, सन फार्मा, इनफोसिस, सिप्ला, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, एसबीआई और मारुति के शेयरों में रही। अप्रैल से भाड़ा बढ़ने की घोषणा से कोल इंडिया के शेयर को भी झटका लगा। दूसरी ओर एनटीपीसी, गेल इंडिया, ओएनजीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त पर रहे।
विज्ञापन
रेल बजट में मालभाड़े में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा से सीमेंट, फर्टिलाइजर और स्टील कंपनियों के शेयरों में गिरावट का माहौल रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.15 फीसदी, हेडलबर्ग सीमेंट में 1.4 फीसदी, श्रीसीमेंट 0.93 फीसदी, एसीसी 0.58 फीसदी और अम्बुजा सीमेंट बीएसई में 0.54 फीसदी गिरे। स्टील कंपनियों में सेल के शेयर 3.1 फीसदी, टाटा स्टील 1.62 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.88 फीसदी गिरे। फर्टिलाइजर शेयरों में भी गिरावट आई। नेशनल फर्टिलाइजर के शेयर 1.85 फीसदी, टाटा केमिकल्स 1.82 फीसदी गिरे। कोल इंडिया में 0.70 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन