फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   raghuram rajan send you email?

क्या RBI गवर्नर ने आपको भी भेजा है ई-मेल?

Mon, 11 Nov 2013 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
raghuram rajan send you email?

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नाम से लोगों को भेजे जा रहे फर्जी ई-मेल पर चेतावनी जारी की है। ये मेल रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के नाम से भेजे जा रहे हैं। इनमें भारी मुनाफा का लालच दिया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि वह इस तरह के मेल कतई नहीं भेजता।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के प्रवक्ता के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने अपनी वेबसाइट और दूसरे माध्यमों के जरिये लोगों को भेजे जा रहे ऐसे ई-मेल से सतर्क रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की ओर से भेजे जा रहे इन फर्जी मेल में लोगों को उनके निवेश पर ऊंचे रिटर्न दिलाने और जैकपॉट जिताने का वादा किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़े-7,000 रुपए में लीजिए 1 करोड़ का इंश्यारेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले इस तरह के कई मामले में देखे गए थे। उस दौरान पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव के नाम से कई लोगों को फर्जी ई-मेल भेजे गए थे। इनमें रिसीवरों के खाते में एक करोड़ बीस लाख डॉलर ट्रांसफर करने की पेशकश की गई थी।

अपने एक जागरुकता अभियान में रिजर्व बैंक ने कहा था कि उसकी निगाह में एक मेल आया है, जो Reserve bank of india की ओर भेजा गया है। इसमें आरबीआई की ओर से दस्तख्त किए गए हैं।


पढ़े-ये कंपनी कम ब्याज पर देगी क्रेडिट कार्ड

कुछ ई-मेल में आरबीआई की सिक्यूरिटी टीम की ओर से नेटसिक्योर्ड नाम के नए ऑनलाइन सिक्यूरिटी प्रोटेक्शन की पेशकश की गई है। इससे अलग-अलग बैंकिंग सिस्टम में धोखाधड़ी और चोरी से बचाने का दावा किया गया है।

जबकि रिजर्व बैंक का कहना है कि उसने ऐसा कोई सॉफ्टवेयर नहीं बनाया है। न ही उसने ऑनलाइन बैंकिंग कस्टमरों को अपना अकाउंट विवरण अपडेट करने को कहा है ताकि इसे सुरक्षित किया जा सके। रिजर्व बैंक ने कहा है उसके पास उस नाम से कोई ई-मेल आईडी नहीं है। लोग इस तरह के आई-डी से जारी मेल न खोलें। इससे उनके ऑनलाइन आंकड़े चोरी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed