{"_id":"0efc26bb7e1c56f7b7e60197f5fccc23","slug":"raghuram-rajan-gives-cleraification","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई गवर्नर ने दी सफाई, नहीं है कुछ ऐसा!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आरबीआई गवर्नर ने दी सफाई, नहीं है कुछ ऐसा!
एजेंसी/वांशिग्टन
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने भाजपा नेताओं के साथ मतभेद की बातों को मीडिया की अटकलें करार दिया है। इस बात की व्यापक संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव के बाद भाजपा अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ मतभेद की मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां राजन ने कहा कि नई सरकार के साथ मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। मेरा मानना है कि यह मीडिया द्वारा पैदा किए गए मतभेद हैं। इन्हें मतभेद की जगह अटकलों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ भाजपा नेताओं ने आर्थिक हालातों से निपटने के लिए राजन की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे।