{"_id":"02d20f62-461c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"purwankara-will-reach-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में अपनी पहुंच बनाएगी पूर्वांकारा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
देश भर में अपनी पहुंच बनाएगी पूर्वांकारा
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Dec 2012 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती दाम में प्रीमियम हाउसिंग परियोजनाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी पूर्वांकारा हाउसिंग लिमिटेड की योजना देशभर में अपनी पहुंच बनाने की है। कंपनी का कहना है कि वह इस दशक के आखिर तक देशभर में अपना विस्तार कर लेगी। इसके तहत, कंपनी मुंबई और दिल्ली सहित 12 शहरों में अपनी आवासीय परियोजनाएं लाने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली एनसीआर में रिहायशी प्रोजेक्ट पर कंपनी एक साल के भीतर फैसला ले सकती है।
फिलहाल, कंपनी बंगलूरू में देश का सबसे बड़ा आवासीय टाउनशिप प्रोजेक्ट ‘प्रोविडेंट सनबर्थ’ लेकर आ रही है। 60 एकड़ में फैली यह परियोजना 60 लाख वर्गफुट की होगी। पूर्वांकारा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकारा का कहना है कि पिछले एक दशक में रीयल एस्टेट के विकास में प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लेकिन, आने वाले वर्षों में प्रीमियम होने के साथ-साथ किफायती हाउसिंग विकल्प लोगों को उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उद्योग के विकास के लिए यह सेगमेंट काफी अहम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रीमियम प्रोजेक्ट को लेकर डेवलपरों और ग्राहकों केबीच अपार्टमेंट की ऊंची कीमत की धारणा रही है लेकिन इसे हमने तोड़ा है और यही हमारी खासियत है। हम 27 लाख से 35 लाख रुपये की कीमत के बीच प्रीमियम अपार्टमेंट दे रहे हैं। इन प्रोजेक्ट में वह तमाम सुविधाएं दे रहे हैं जो प्रीमियम प्रोजेक्ट में दूसरी कंपनियां दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रोविडेंट सनबर्थ की स्थापना इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर की गई थी कि किफायती कीमतों पर लोगों को प्रीमियम घर उपलब्ध कराए जा सकें। हम प्रोविडेंट के लिए महानगरों के साथ-साथ टीयर-1 और टीयर-2 के शहरों में संभावनाएं तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
समूह की विस्तार योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि बंगलूरू में दो परियोजनाओं के अलावा मंगलूरू, कोयंबटूर, हैदराबाद, मैसूर और चेन्नई में आवासीय परियोजनाएं लाई जाएंगी। इसके अलावा, आने वाले वर्षों में हमारी योजना नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बडौदा, कोलकाता, नागपुर और जयपुर में अपनी परियोजनाएं शुरू करने की है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस दशक के अंत तक अपना विस्तार देशभर में कर लेने का है।
दिल्ली एनसीआर जैसे शहरों के बारे में आशीष ने कहा कि यहां जमीन की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन वहां जिन कंपनियों के पास जमीन है उनके साथ साझा प्रोजेक्ट भी लांच करने पर विचार करेंगे। उनका कहना है कि हम किसी नये शहर में जाने के पहले वहां के ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनाते हैं और ग्राहकों की खरीदने की क्षमता हमारे प्रोजेक्ट की डिजाइन और कीमत का मुख्य आधार है।