{"_id":"96836831403452ae6a5370fedf28830d","slug":"purchasing-gift-on-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक गिफ्ट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक गिफ्ट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग की कमी से परेशान कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री इस बार त्योहारों पर बढ़ा दांव लगा रही है। कंपनियों के अनुसार त्योहार एक बार फिर ग्राहकों की सुस्ती को तोड़ेंगे।
विज्ञापन
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए जहां आकर्षक गिफ्ट देने की तैयारी में हैं, वहीं ब्रिकी को बढ़ाने के लिए आसान फाइनेंस स्कीम की भी मार्केटिंग जोर-शोर से कंपनियां करने वाली है।
विज्ञापन
कंपनियों ने इस बार अपने मार्केटिंग बजट में 30-40 फीसदी का इजाफा केवल अक्टूबर और नवंबर महीने के लिए किया है। जिससे नवरात्र, दीवाली आदि त्योहारों में बिक्री में 20-25 फीसदी तक इजाफा हो सके।
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड सेल्स प्रमुख संजीव अग्रवाल के अनुसार कंपनी त्योहारों में प्रमुख रुप से फ्लैट पैनल टीवी पर (एलसीडी, एलईडी, प्लाज्मा ) जोर दे रही है।
इसके लिए कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के मार्केटिंग बजट का 30 फीसदी हिस्सा त्योहारों के दौरान खर्च करने का फैसला किया है। कंपनी फ्री गिफ्ट की जगह उत्पादों की जरूरतों को देखते हुए ग्राहकों के लिए ऑफर लाएगी। एलजी इंडिया इस साल त्योहारों में 20 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद कर रही है।
वीडियोकॉन के सीओओ सी.एम.सिंह के अनुसार त्योहारों के दौरान खरीदारी पर निश्चित गिफ्ट पाने का ग्राहकों को ऑफर देगी।
इसके तहत मोबाइल फोन से लेकर ऑयरन, इंडक्शन कूकर, ड्रॉयर, घड़ी आदि गिफ्ट ग्राहकों को मिलेंगे। कंपनी त्योहारों के दौरान 30-40 दिन में मार्केटिंग के ऊपर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
हायर इंडिया की मार्केटिंग प्रमुश शांता राय संजीव के अनुसार कंपनी इस बार त्योहारों के लिए मार्केटिंग बजट में 50-60 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को इस साल कई सारे आकर्षक गिफ्ट देने की तैयारी है। ग्राहकों को खरीदारी पर निश्चित गिफ्ट मिलेंगे।
सैमसंग इंडिया ने इसी तरह ओनम के दौरान होम थिएटर, डीवीडी प्लेयर, यूएसबी पेन ड्राइव , माइक्रोवेव के लिए कुक एंड कैरी किट ग्राहकों के लिए होम अप्लायंसेज और फ्लैट पैनल टीवी आदि की खरीदारी पर लांच किया है।