फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   public sector banks faces shortage of 56,000 employees

खुशखबरी, बैंकों में जल्द होंगी 56 हजार से ज्यादा भर्ती

Mon, 26 Aug 2013 08:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 26 Aug 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
public sector banks faces shortage of 56,000 employees

सार्वजनिक बैंक जल्दी ही अपने यहां खाली पड़े 56 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इन पदों पर भर्ती न होने से इन बैंकों के कामकाज पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक बैंकों के 56,022 पद खाली हैं। मार्च, 2013 तक 25 सार्वजनिक बैंकों में अधिकारी वर्ग के 23,794 पद खाली थे। इनमें सबसे ज्यादा बैंक ऑफ बड़ौदा में 5,815 पद खाली थे।
विज्ञापन


सिंडिकेट बैंक में अधिकारी वर्ग में अधिकारी स्तर के 1500 पद खाली थे। आंध्रा बैंक में 1484 अधिकारियों की कमी थी। बैंक ऑफ इंडिया में इस स्तर के 1,473 पद खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक को 1450 अफसरों की भर्ती करनी होगी। पंजाब और सिंध बैंक में इस स्तर के 1454 पद खाली थे, जबकि पंजाब नेशनल बैंक को अपने यहां 1119 अफसरों की भर्ती करनी होगी।

वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान इन बैंकों में क्लर्क ग्रेड के भी 22,347 पद खाली थे। यहां भी बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे ज्यादा भर्तियां करने की जरूरत है। बैंक ऑफ बड़ौदा में इस ग्रेड की 3,615 पद खाली थे।

इलाहाबाद बैंक में 2,627, स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर में 2,500, पंजाब नेशनल बैंक में 2,200 और बैंक ऑफ इंडिया में 1,648 पद खाली थे। सब-स्टाफ लेवल के भी 9881 पद खाली थे।


इस साल सार्वजनिक बैंकों की ओर से 10,000 शाखाएं खुलेंगी। इनमें से 2000 शाखाएं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की होगी। इतनी शाखाओं के लिए और कर्मचारियों की जरूरत होगी।

सार्वजनिक बैंकों में खाली पड़े पदः-
ऑफिसर ग्रेड
बैंक ऑफ बड़ौदा- 5,815
सिंडिकेट बैंक- 1,500
आंध्रा बैंक- 1,484
बैंक ऑफ इंडिया- 1,473
इलाहाबाद बैंक- 1,450
पंजाब एंड सिंध बैंक- 1,454
पंजाब नेशनल बैंक- 1,119

क्लर्क ग्रेडः-
बैंक ऑफ बड़ौदा- 3,615
इलाहाबाद बैंक- 2,627
स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर- 2,500
पंजाब नेशनल बैंक- 2,200
बैंक ऑफ इंडिया- 1,468

सब-स्टाफ ग्रेड
सभी सार्वजनिक बैंक- 9,881

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed