फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   psubank_privatebank_india_smsalert_rbi

बैंक SMS अलर्ट के लिए नहीं वसूल पाएंगे ज्यादा पैसा

Wed, 27 Nov 2013 12:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
psubank_privatebank_india_smsalert_rbi
अब बैंक आपसे एसएमएस अलर्ट के नाम पर मनमाना शुल्क नहीं ले सकेंगे। बैंक केवल इस्तेमाल के आधार पर ही ग्राहकों से एसएमएस सेवा के बदले में शुल्क लेंगे।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के नए निर्देश के बाद बैंकों को मौजूदा शुल्क व्यवस्था में बदलाव करना होगा।
 
अभी सरकारी और निजी बैंक अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों से यह शुल्क लेते हैं। इसके लिए ग्राहकों के खातों से सी हर साल यह शुल्क काट लिया जाता है। देश में एटीएम कार्ड का प्रयोग करने वाले 95 फीसदी से ज्यादा लोग बैंकों की एसएमएस अलर्ट सेवा प्रयोग करते हैं।


रिजर्व बैंक के नए निर्देश के बाद बैंक अब ग्राहक के सेवा लेने पर ही एसएमएस शुल्क लेंगे।

रिजर्व बैंक ने एक अन्य निर्देश के तहत एटीएम कम डेबिट कार्ड आदि के इस्तेमाल पर आधार के जरिए सुरक्षा प्रणाली बेहतर करने का बैंकों को विकल्प दिया है।

रिजर्व बैंक के अनुसार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए बैंक अब ईवीएम चिप, पिन नंबर के अलावा आधार से भी कार्ड को जोड़ सकेंगे जो बॉयोमीट्रिक प्रणाली के आधार पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed