फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   psu banks strike on 23 may

सार्वजनिक बैंकों में 23 को हड़ताल

Wed, 21 May 2014 02:20 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
psu banks strike on 23 may

सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने पी.जे. नायक कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ 23 मई को हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल का फैसला किया है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले सप्ताह एक्सिस बैंक के पूर्व चेयरमैन पी. जे. नायक की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया था सरकार को सार्वजनिक बैंक में अपनी हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी कम कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने इन सिफारिशों के विरोध में ही 23 मई को हड़ताल का आह्वान किया है।

10 लाख कर्मचारी करेंगे हड़ताल

psu banks strike on 23 may

महाराष्ट्र स्टेट बैंक इंप्लायज एसोसिएशन्स फेडरेशन के महासचिव विश्वास उटागी ने कहा कि दस लाख बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों वाले पांच राष्ट्रीय संगठनों ने सार्वजनिक बैंक की खासियतों को खत्म करने वाली नायक कमेटी की सिफारिशों के विरोध का फैसला किया है।

जो संगठन हड़ताल में शामिल होंगे उनमें ऑल इंडिया बैंक इंप्लायज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लायज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक इंप्लायज फेडरेशन और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed