फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   provident fund interest rate is low?

पीएफ पर भी मिल रहा है कम ब्याज?

Wed, 19 Feb 2014 10:54 AM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
provident fund interest rate is low?

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी कैग ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2007-2008 और 2010-11 के दौरान पीएफ पर अपनी कमाई की तुलना में कम ब्याज दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ईपीएफ का प्रबंधक है। इसके पांच करोड़ सदस्य हैं।

विज्ञापन


पीएफ पर मिल रहा कम ब्याज

provident fund interest rate is low?
वित्त वर्ष 2011-12 के लिए ईपीएफओ पर अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करते हुए कैग ने कहा है कि ईपीएफओ के प्रबंधक ने पांच करोड़ सदस्यों को अपनी कमाई की तुलना में कम ब्याज दिया है।

कैग ने कहा है कि 2006-07 और 2011-12 तक की अवधि में सिर्फ दो वित्त वर्ष छोड़ कर सदस्यों को पीएफ पर कमाई की तुलना में कम ब्याज मिला है। सिर्फ वित्त वर्ष 2006-07 और 2011-12 में ही ज्यादा ब्याज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना कमाया और कितना लोगों को दिया?

provident fund interest rate is low?

कैग ने अपनी रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2006-07 से लेकर 2011-12 के दौरान पीएफ पर ईपीएफओ की कमाई और सदस्यों को दिए गए ब्याज का विश्लेषण किया है।

ईपीएफओ ने सदस्यों के योगदान की राशि के निवेश से कमाई तो ज्यादा की है लेकिन उन्हें ब्याज कम दिया है। वित्त वर्ष 2006-07 व 2011-12 के दौरान निवेश पर कमाई कम हुई लेकिन सदस्यों को ब्याज ज्यादा मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2006-07 के दौरान ईपीएफओ ने 7,779.63 करोड़ रुपये कमाए और उस साल सदस्यों के खाते में ब्याज के तौर पर 7976.24 करोड़ रुपये जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed