{"_id":"8d922f56a0042c16371828316fb8807f","slug":"provident-fund-interest-rate-declared-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ खाताधारकों को मिली राहत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएफ खाताधारकों को मिली राहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने चालू वित्त वर्ष (2014-15) में पीएम जमा पर ब्याज की दर 8.75 फीसदी ही बनाए रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
संगठन के ट्रस्टियों की बैठक के बाद केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त केके जलान ने इसकी घोषणा की। ईपीएफओ के करीब पांच करोड़ खाताधारक हैं।
सूत्रों के मुताबिक कुछ ट्रेड यूनियनों के विरोध के बावजूद ब्याज की दर पिछले साल इतना ही रखने का फैसला किया गया।
ब्याज की दर के बारे में अंतिम अधिसूचना वित्त मंत्रालय बाद में जारी करेगा। वित्त वर्ष 2013-14 में भी ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर 8.75 फीसदी ब्याज दिया था।
विज्ञापन