{"_id":"d6fed311cbb4962d902a65116da01577","slug":"proper-food-management-to-help-ease-price-rise-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही खाद्य प्रबंधन से महंगाई घटाने में मिलेगी मदद : राजन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सही खाद्य प्रबंधन से महंगाई घटाने में मिलेगी मदद : राजन
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 17 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि वह महंगाई की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसे उम्मीद है कि सही खाद्य प्रबंधन से खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि हम महंगाई दर पर नजर रखे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में महंगाई पर खाद्य कीमतों का असर हुआ है। सरकार द्वारा उचित खाद्य प्रबंधन से खाद्य कीमतें कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यहां एसबीआई के एक समारोह के मौके पर कहा कि सरकार और आरबीआई दोनों की इस पर नजर है और उन्हें इसको लेकर सतर्क रहना होगा। मौजूदा इराक संकट के बारे में राजन ने कहा कि यह चिंता का विषय है। इस संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत प्रभावित हुई हैं और रुपये पर भी इसका असर हुआ है।
विज्ञापन
आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि इराक के मामले में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस मामले पर हमारी नजर है और निश्चित तौर पर सभी को इराक संघर्ष के बारे में चिंतित होना चाहिए। हालांकि, तेल रिर्सोसेज दक्षिणी इराक में हैं, इसलिए वह संघर्ष से सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुए हैं।
गौरतलब है कि मुख्य महंगाई दर मई में पांच महीने के उच्चतम स्तर 6.01 फीसदी पर आ गई, जो पिछले महीने 5.2 फीसदी थी। ऐसा खासकर खाद्य एवं ईंधन की महंगाई के चलते हुए।