{"_id":"fd3220ac-3265-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"produced-9-84-million-tonnes-of-sugar-by-mills-said-isma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों से 9.84 लाख टन चीनी का उत्पादन: इस्मा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मिलों से 9.84 लाख टन चीनी का उत्पादन: इस्मा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी उद्योग के संगठन इस्मा ने कहा है कि चीनी वर्ष 2012-13 में 15 नवंबर तक चीनी मिलों ने 9.84 लाख टन चीनी का उत्पादन कर लिया है। यह पिछले चीनी वर्ष की समान अवधि के मुकाबले दो लाख टन अधिक है। पिछले साल 15 नवंबर तक चीनी मिलों का उत्पादन 7.76 लाख टन रहा था।
विज्ञापन
संगठन का कहना है कि कर्नाटक में अधिक पेराई की वजह से चीनी उत्पादन में उत्पादन बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक की चीनी मिलें इस साल अब तक 4.20 लाख टन चीनी का उत्पादन कर चुकी हैं। जबकि पिछले साल समान अवधि में इनका उत्पादन 2.37 लाख टन था। इस साल 15 नवंबर तक देशभर में केवल 178 मिलों ने पेराई शुरू की है, जबकि पिछले साल इस अवधि तक 215 मिलों ने पेराई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन