{"_id":"27b608e4-8756-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"probe-panel-asks-for-more-data-from-walmart-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलमार्ट अधिकारियों से होगी पूछताछ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वॉलमार्ट अधिकारियों से होगी पूछताछ
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट पर लगे लॉबिंग के आरोपों की जांच कर रही जस्टिस मुकुल मुद्गल समिति कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को समिति की पहली बैठक में वाणिज्य, उद्योग और विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को इस मामले से जुड़ी अधिक जानकारियां जुटाने को कहा गया है। फिलहाल आम जनता से मिली जानकारियों की समीक्षा की जा रही है। समिति की अगली बैठक 22 मार्च को होनी है, जिसमें वॉलमार्ट के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
गत दिसंबर में अमेरिकी सीनेट में पेश एक रिपोर्ट में वॉलमार्ट की लॉबिंग गतिविधियों का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद भारत में भी लॉबिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया था। संसद में मचे हंगामे के बाद सरकार ने पूर्व जस्टिस मुकुल मुद्गल को वॉलमार्ट पर लगे आरोपों की जांच का जिम्मा सौंपा था। माना जा रही है कि समिति वॉलमार्ट के अमेरिकी अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन