फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   private insurance firm give policy for corp

अब निजी कंपनियां करेंगी फसलों का बीमा

Thu, 07 Nov 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
private insurance firm give policy for corp
प्राकृतिक आपदा से किसानों की उपज को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने अब फसलों का बीमा करने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी सौंप दी है।
विज्ञापन


इसके तहत लगभग आधा दर्जन से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों को इस योजना से जोड़ा गया है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम केंद्र के अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमों की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय ध्वजवाहक योजनाओं की तर्ज पर सरकार ने राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम नाम से नयी योजना शुरू की है। इसके तहत संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना यानी एमएनएआईएस को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएनएआईएस अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के 11 जिलों में ही चल रहा है। जबकि राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम लागू होने पर इन दोनों राज्यों के सभी जिलों में एमएनएआईएस लागू हो जायेगा।

नए फसल बीमा कार्यक्रम में ओलावृष्टि और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा से अगर फसल बरबाद होती है तो एकल किसानों को भी बीमा का लाभ मिल सकेगा।

इस नई योजना की जिम्मेदारी सरकार ने आधा दर्जन से अधिक निजी बीमा कंपनियों को सौंपी है। इसके तहत कर्ज लेने वाले किसानों की फसल का बीमा अनिवार्य कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि कृषि मंत्रालय ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चलने वाले राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम की अधिसूचना एक नवंबर को जारी कर दी है। लेकिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनावों की प्रक्रिया जारी रहने के कारण अभी इसे औपचारिक तौर पर शुरू नहीं किया गया है।


सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम को चालू कृषि वर्ष के रबी सत्र में लागू कर दिया गया है। यह कार्यक्रम देश भर में लागू हो गया है। लेकिन दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के चलते इस योजना का लाभ यहां के किसानों को चुनाव तक नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed