फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   private companies give more job, are you prepare?

खूब मिलेंगी नौकरी, क्या आप तैयार हैं?

Wed, 10 Sep 2014 08:24 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
private companies give more job, are you prepare?

कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भारत सबसे ज्यादा आशावादी है। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय  कंपनियां नई नियुक्तियां करने जा रही हैं।

विज्ञापन


भारतीय नियोक्ताओं को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था का रिवाइल तेज गति से होगा ऐसे में उन्होंने आगामी तिमाही में वैश्विक स्तर पर कंपनियों की तुलना में मजबूत नियुक्ति योजना बनाई है।
विज्ञापन


मैनपावरग्रुप की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। मंगलवार को जारी की गई मैनपावर एंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार भारतीय नियोक्ता अगले तीन माह में नई नियुक्तियों में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं। देश में 46 फीसदी नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में मिलेगी लोगों को नौकरी

private companies give more job, are you prepare?

वैश्विक स्तर पर देखें तो भारत, ताइवान और न्यूजीलैंड में नियुक्तियों को लेकर लोगों का विश्वास सबसे ज्यादा मजबूत है जबकि स्पेन, इटली, आयरलैंड और चेक रिपब्लिक व फिनलैंड में नियुक्तियों का लेकर विश्वास बहुत कमजोर है।

भारतीय कंपनियों को उम्मीद है कि स्थिर सरकार से पैदा हुआ आशावाद जॉब मार्केट पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मैनपावरग्रुप इंडिया ग्ऱुप मैनेजिंग डायरेक्टर एजी राव का कहना है कि कंपनियां एक बार फिर नई नियुक्तियां शुरू करने के मोड में आ चुकी हैं ओर हम सभी रीजन और इंडस्ट्री के सभी सेक्टरों में नई नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक नजरिया देख रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबारी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए सरकार ने रुपये की कीमत में स्थिरता लाने, नए प्रोजेक्टों को मंजूरी देने और सरकारी क्षेत्रों में तकनीक का इस्तेमाल करने जैसे कदम उठाएं हैं। इससे जॉब मार्केट में मजबूती आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed