फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   printing of budget started after halwa ritual

BUDGET का हलवा खिलाकर क्यों कर दिया जाता है कैद?

Fri, 27 Feb 2015 03:56 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
printing of budget started after halwa ritual

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को बजट 2015-16 के लिए दस्तावेजों की छपाई ‘हलवा रस्म’ के साथ शुरू हुई थी।

विज्ञापन


लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है कि बजट से पूर्व मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के लिए बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया और बांटा जाता है।

हलवे की रस्म के बाद बजट से जुड़े 100 से भी अधिक कर्मचारी और अधिकारी बजट बनने और लोकसभा में पेश होने तक अपने परिवार से बिल्कुल कट से जाते हैं।

नहीं कर पाते परिवार वालों से बात

printing of budget started after halwa ritual

वे अपने परिवार और सगे-संबंधियों से फोन, ई-मेल और किसी भी माध्यम से बात नहीं कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय के केवल अति वरिष्ठ अधिकारियों को ही अपने घर जाने की अनुमति होती है।

हलवे की रस्म के दौरान वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, वित्त सचिव राजीव महर्षि, राजस्व सचिव शक्तिकांत दास, संयुक्त सचिव (बजट) रजत भार्गव और बजट से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed