फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   preparation of next two years for 10 new tool room

ग्रेटर नोएडा में टूल रूम के लिए मंत्रालय ने मांगी जमीन

Thu, 20 Dec 2012 08:28 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Dec 2012 08:28 AM IST
विज्ञापन
preparation of next two years for 10 new tool room

छोटे और मझोले सेक्टर के लिए कुशल श्रमिक और बेहतर तकनीक को विकसित करने के लिए देश में 10 और नए टूल रूम लगाने की सरकार तैयारी कर रही है। इसके तहत सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, पंजाब, कर्नाटक उड़ीसा में टूल रुम लगाएगी। देश में अभी 10 टूल रुम हैं।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि टूल रूम के जरिए छोटे और मझोले सेक्टर के लिए कुशल श्रमिक और खास तकनीकी विकसित करने में मदद मिल रही है। देश में मौजूदा 10 टूल रूम काफी अच्छा परिणाम दे रहे हैं। जहां लोगों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, बल्कि वह कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट के लिए भी काम कर रहे हैं। इसे देखते हुए मंत्रालय अगले दो साल में 10 और नए टूल रूम बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में टूल रुम लगाने के लिए राज्य सरकार से जमीन मांगी है। टूल रूम के लिए सामान्य तौर पर 20-25 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। साथ ही उसको विकसित करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल के मंडीदीप, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, उड़ीसा के भुवनेश्वर, बिहार के पटना, उत्तराखंड के नैनीताल आदि क्षेत्रों में टूल रूम बनाने के लिए मंत्रालय तैयारी कर रहा है। जिसके तहत अधिकतर राज्यों ने जमीन देने की मंजूरी दे दी है।


देश में अभी 2.61 करोड़ छोटे और मझोले उपक्रम हैं। जिसमें से 90 फीसदी से ज्यादा छोटे उपक्रम है। छोटे और मझोले सेक्टर की देश के उत्पादन क्षेत्र में 40 फीसदी और निर्यात में 45 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed