फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   preparation khadi artisans for health insurance and pension in budget

खादी दस्तकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व पेंशन की तैयारी

Thu, 21 Feb 2013 03:57 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 21 Feb 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
preparation khadi artisans for health insurance and pension in budget

खादी का निर्माण करने वाले दस्तकारों के लिए अलग से स्वास्थ्य बीमा प्लान और पेंशन प्लान लाने की तैयारी है। इसकी घोषणा सरकार आगामी बजट में कर सकती है। नई स्कीम के जरिए खादी का काम करने वाले दस्तकारों को जहां स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, वहीं दस्तकार पेंशन का भी लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इसके लिए वित्त मंत्रालय और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत खादी दस्तकारों के लिए बने दस्तकार कल्याण ट्रस्ट की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा और पेंशन के लिए सरकार और दस्तकारों के जरिए प्रीमियम की भी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि दस्तकार कल्याणकारी ट्रस्ट के तहत 21 शाखाएं हैं, जिनमें कुल मिलाकर 60 करोड़ रुपये हैं। इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य बीमा और पेंशन देने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, इसके लिए ट्रस्ट की राशि के साथ-साथ सरकार और दस्तकारों से भी प्रीमियम का हिस्सा लिया जाएगा। हालांकि दस्तकारों को काफी कम प्रीमियम देना होगा। जिसके जरिए खादी से जुड़े कताई करने वाले कारीगर, बुनकर आदि कारीगरों को लाभ मिल सकेगा। जहां तक पेंशन देने की बात है, तो वह भी दस्तकारों और सरकार द्वारा दिए गए अंशदान के जरिए दी जाएगी। इसके तहत चालू नई पेंशन स्कीम में दस्तकारों को शामिल किया जाएगा।


अधिकारी के अनुसार, हाल ही में खादी रिफार्म पैकेज को लेकर भी अंतिम मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के विरोध को देखते हुए दिल्ली स्थित खादी भवन और मुंबई स्थित भवन को निजी कंपनियों को नहीं सौंपने का फैसला किया गया है। इन दोनों भवनों के अलावा देश में स्थित दूसरे भवनों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत निजी कंपनियों को दिया जाएगा। खादी के आधुनिकीकरण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक के जरिए करीब 750 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed