{"_id":"f98b09f0-7798-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"preparation-for-partially-deregulated-to-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने की तैयारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चीनी को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने की तैयारी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने चीनी उद्योग को आंशिक तौर पर नियंत्रण मुक्त करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चीनी मिलों को अपनी मर्जी से खुले बाजार में चीनी बेचने की छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, चीनी उद्योग लंबे समय से लेवी कोटे की बाध्यता खत्म करने की मांग भी कर रहा है लेकिन पहले चरण में सरकार सिर्फ खुले बाजार में बेचने की छूट ही देगी। इस बारे में खाद्य मंत्रालय ने एक कैबिनेट नोट तैयार किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थॉमस का कहना है कि रंगराजन समिति की सिफारिशों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काफी विचार किया गया है। उन्हें भरोसा है कि अगले 15 दिनों के भीतर चीनी को नियंत्रण मुक्त करने संबंधी मुद्दों पर कोई निर्णय किया जाएगा। गौरतलब है कि गत अक्तूबर में रंगराजन समिति ने अपनी रिपोर्ट में लेवी कोटे की बाध्यता और रिलीज मैकेनिज्म को समाप्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
समिति ने गन्ने के मूल्य निर्धारण और चीनी के आयात-निर्यात को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरकार शुरुआत में चीनी उद्योग को आंशिक तौर पर नियंत्रण मुक्त करना चाहती है। इस बाबत एक कैबिनेट नोट तैयार कर लिया है, जिस पर अन्य मंत्रालयों के सुझाव लिए जा रहे हैं।
इस नोट में रिलीज मैकेनिज्म के अलावा चीनी के निर्यात से जुड़ी सिफारिशों को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि गन्ने का दाम तय करने के मुद्दे पर किसान संगठनों की ओर से रंगराजन समिति की सिफारिशों का काफी विरोध किया जा रहा है। ऐसे में मंत्रालय गैर विवादित बिंदुओं पर सहमति बनाकर आगे बढ़ने का फैसला कर सकती है।