{"_id":"1720a268-6597-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"premji-says-son-will-not-be-ceo-of-wipro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बेटा नहीं बनेगा विप्रो का सीईओ: प्रेमजी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मेरा बेटा नहीं बनेगा विप्रो का सीईओ: प्रेमजी
दावोस/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी दिग्गज अजीम प्रेमजी ने कहा है कि उनका बेटा रिशद कभी भी उनकी कंपनी विप्रो का मुख्य कार्यकारी नहीं बनेगा लेकिन कंपनी बोर्ड में प्रमोटर के तौर पर शामिल रहेगा। रिशद ने 2007 में बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं में विशेष परियोजनाओं के कारोबार प्रमुख के रूप में विप्रो ज्वाइन किया और बाद के तीन साल में वह मुख्य रणनीतिक अधिकारी (सीएसओ) के पद पहुंच गए।
विज्ञापन
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान अलग से एक साक्षात्कार में विप्रो के संस्थापक प्रेमजी ने कहा कि उनके दो बड़े बेटों के लिए कंपनी का सीईओ बनना कैरियर का लक्ष्य नहीं है। रिशन सीईओ नहीं बनने जा रहा, ना ही यह उसके कैरियर का लक्ष्य है। हालांकि, वह कंपनी के प्रमोटर के रूप में जरूर सामने रहेगा।
विज्ञापन