फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   premji are willing to spend more capital for charity

परोपकार के लिए ज्यादा पूंजी खर्च करने को तैयार हैं प्रेमजी

Tue, 19 Feb 2013 08:26 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
premji are willing to spend more capital for charity

विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने परोपकार कार्यों में अपनी पूंजी का कुछ और हिस्सा लगाने का फैसला किया है। उनका फाउंडेशन देश में प्राथमिक शैक्षिक सिस्टम को दुरुस्त करने के काम में जुटा हुआ है। अजीम प्रेमजी फाउंडरेशन के चेयरमैन इस उद्योगपति ने वर्ष 2010 में अपने कुल स्टॉक का 8.7 फीसदी हिस्सा दान कर दिया था, जिसका इस्तेमाल सामाजिक कल्याण के कार्यों में हो रहा है।

विज्ञापन


एक पत्र में उन्होंने कहा कि फाउंडेशन से वर्तमान में देश भर में 800 लोग जुड़े हुए हैं। अधिकतर लोग देश के अविकसित क्षेत्रों में विकास कार्यों में जुटे हुए हैं। जबकि बाकी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। प्रेमजी ने कहा कि हमारी योजना है कि अगले पांच साल में 4000 से 5000 लोग हमारे साथ जुड़ें।
विज्ञापन


पिछले दो साल में हुए विकास कार्यों ने मुझे इसे आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया। अगर हम इस योजना को अमल में लाते हैं, तो मुझे पता है कि इसे पूरा करने के लिए फंड की जरूरत होगी। इसके लिए मैं अपनी पूंजी का ज्यादा हिस्सा लगाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि जिन लोगों के पास पैसा है, उन्हें निचले वर्ग के लोगों के लिए बेहतर दुनिया बनाने में योगदान करना चाहिए। मैं अपने इस विचार पर काम करता रहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed