फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   precious metals rebound on low level buying, global cues

सोना फिर चढ़ा, 130 रुपये की तेजी

Fri, 12 Apr 2013 07:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 12 Apr 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
precious metals rebound on low level buying, global cues

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सराफा बाजार में निचले भावों पर खरीदारी से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना 130 रुपये मजबूत होकर 29,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, चांदी के भाव 325 रुपये बढ़कर 52,600 रुपये प्रति किलो हो गए।


सोने की गिन्नी के भाव 25,100 रुपये प्रति पर टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर दर्ज किए गए।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय सराफा बाजार में निचले भाव पर स्टाकिस्टों द्वारा खरीदारी से सोने-चांदी के भाव में रिकवरी हुई। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 1.70 डॉलर बढ़कर 1,561 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.04 फीसदी बढ़कर 27.66 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed