फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   potato prices began to fall

महंगाई से मामूली राहतः 8 से 10 रुपए तक पहुंचे आलू के दाम

Thu, 28 Nov 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
potato prices began to fall

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के आलू उत्पादन क्षेत्रों से आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब की अगैती फसल दिल्ली और यूपी की मंडियों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन


थोक मंडियों में आवक बढ़ने से आलू प्रति किलो आठ से 12 रुपये तक मिलने लगा है। इसके भाव और गिरने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आलू पैदावार का गढ़ फर्रुखाबाद और उसके आसपास जिलों में आलू की खुदाई शुरू हो गई है। इस वजह से थोक मंडी चकरपुर में नए आलू की आवक तीन दिन में दोगुनी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


थोक आढ़ती अख्तर भाई का कहना है कि नए आलू की आवक इसी तरह बढ़ी तो भाव और गिरेंगे। कोल्ड स्टोरेजों में पुराना आलू बमुश्किल दस फीसदी बचा है। कोल्ड स्टोरेज मालिकों का तर्क है कि इस बार शत-प्रतिशत आलू की निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल द्वारा आलू बाहर जाने पर रोक लगाने का सबसे ज्यादा फायदा आगरा के आलू किसानों को हुआ है।

अच्छी फसल से किसान खुश
आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, झारखंड और असम को आगरा से काफी आलू भेजा जा रहा है। 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोर में बचा आलू पूरी तरह से निकल जाएगा। आगरा की मंडी में पंजाब का आलू भी मिल रहा है।

होशियारपुर मंडी के आलू कारोबारी राकेश सैनी के अनुसार कुछ अगेती फसल बेमौसमी बरसात से खराब हुई थी पर दोबारा जुताई करके बोयी गई फसल अच्छी हुई है। इस बार आलू का आकार भी बड़ा है। नया आलू 550 से 650 रुपये प्रति किलो का कट्टा बिक रहा है।

आलू उत्पादक राजपाल पाबला ने बताया कि मंडी में पुराना आलू अब स्टोर से कम ही आ रहा है और स्टोर में भी ज्यादा स्टॉक नहीं है। किसान नए आलू को लेकर खुश हैं, क्योंकि इस बार फसल भी अच्छी है।

और अधिक आलू बोया
हापुड़ क्षेत्र में इस बार किसानों ने अगले सीजन के लिए 3500 हेक्टेयर रकबे में आलू बोया है, जो पिछले साल के मुकाबले 500 हेक्टेयर अधिक है।

हालांकि नये आलू की आवक होने से दाम में गिरावट आई है। उझारी-संभल और पंजाब से रोजाना करीब 800 कट्टे नये आलू के आ रहे हैं, जिसका भाव 800 रुपये प्रति कट्टा चल रहा है।


पुराना चिपसोना आलू 700 से 800 रुपये प्रति कट्टा है। यूपी में जहां 40 किलो का एक कट्टा है, वहीं पंजाब में 50 किलो का एक कट्टा है।

खराब हो सकता है पहाड़ का आलू
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए और पुराने आलू की कीमत में 500 रुपए का अंतर है। मुनस्यारी के इलाकों में अभी भी करीब तीन हजार क्विंटल आलू डंप है। यदि समय पर वह बाजार तक नहीं पहुंचा तो खराब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed