{"_id":"b6a6c834-91cb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"potato-futures-trading-15-percent-excess-cash-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू वायदा पर 15% का अतिरिक्त कैश मार्जिन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आलू वायदा पर 15% का अतिरिक्त कैश मार्जिन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Mar 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू वायदा में पिछले दिनों की जोरदार तेजी को देखते हुए इस पर 15 फीसदी का अतिरिक्त कैश मार्जिन लगाया गया है। यह मार्जिन 21 मार्च से खरीद और बिक्री दोनों ही सौदों पर देना होगा।
विज्ञापन
पीक सीजन में आलू की कीमतों में उठापटक को रोकने के लिए इससे पहले भी इसके खरीद सौदों पर 20 फीसदी का स्पेशल कैश मार्जिन लगाया गया था। इस तरह से 21 मार्च से आलू वायदा में खरीदारी पर 35 फीसदी कैश मार्जिन देना होगा।
विज्ञापन
जबकि, बिकवाली के सौदों पर 15 फीसदी कैश मार्जिन लगेगा। कारोबारियों को यह कैश मार्जिन 5 फीसदी के बेस मार्जिन के अलावा देना होगा। पिछले एक हफ्ते से आलू वायदा में जोरदार तेजी देखने को मिली है। जबकि पीक सीजन होने की वजह से हाजिर में कीमतें काफी नीचे चल रही है।
विज्ञापन