{"_id":"b88a7908-9571-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"post-office-is-still-beneficial-schemes-montek","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर की बचत योजनाएं अभी भी लाभकारी: मोंटेक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डाकघर की बचत योजनाएं अभी भी लाभकारी: मोंटेक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर की लघु बचत योजनाओं और पीपीएफ पर ब्याज दरों में कटौती को वाजिब बताते हुए योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि सही मायने में अभी भी डाकघर की बचत योजनाएं जमाकर्ताओं के लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन
सरकार ने पीपीएफ सहित डाकघर की तमाम लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की मामूली कमी की है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी।
अहलूवालिया ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वास्तविक रूप में देखा जाए, तो दो साल पहले की तुलना में महंगाई दर काफी नीचे आ गई है। इसलिए, ब्याज दरें अभी भी बेहतर हैं। सरकार के इस कदम से ऐसा नहीं है कि डाकघर के जरिए जमाकर्ताओं को मिलने वाला ब्याज देश के अन्य वित्तीय व्यवस्था के जरिए मिलने वाले ब्याज के मुकाबले पूरी तरह अतार्किक हो जाएगा।
विज्ञापन
अहलूवालिया का कहना है कि सरकार ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटाई हैं। वित्त मंत्रालय ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती का यह फैसला श्यामला गोपीनाथ समिति की सिफारिशों के आधार पर किया है।
विज्ञापन
समिति ने लघु बचत पर रिटर्न को बाजार दरों से जोड़ने का सुझाव दिया था। वित्त मंत्रालय का कहना है कि सरकार अभी भी छोटे निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। हाल के दिनों में सरकारी प्रतिभूतियों की दरें लघु बचत योजनाओं के मुकाबले काफी तेजी से गिरी हैं।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. वीएस व्यास का कहना है कि हाल के दिनों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में जिस तरह की कटौती की है, उस संकेत को मानते हुए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी संशोधन होना ही था।
बचत योजनाओं के रिटर्न बाजार दरों के अनुकूल होने चाहिए। इस फैसले से आम आदमी की बचत पर बुरा असर पड़ने की आशंका को नकारते हुए व्यास ने कहा कि अगर बाजार में तरलता बढ़ी तो ब्याज दरों में मामूली कमी के बावजूद इन बचत योजनाओं में निवेश बढ़ेगा।