{"_id":"d4375244-2e78-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"posco-stake-in-arcelor-canada-mines","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्सेलर की कनाडा खदान में हिस्सेदारी खरीदेगी पोस्को","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आर्सेलर की कनाडा खदान में हिस्सेदारी खरीदेगी पोस्को
सोल/एजेंसी
Updated Wed, 14 Nov 2012 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पोस्को और उसकी साझेदार कंपनियां आर्सेलर मित्तल के स्वामित्व वाली कनाडा स्थित लौह अयस्क खदान में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब एक अरब डॉलर की बोली लगाएंगी। हिस्सेदारी खरीद के इस सौदे में पोस्को 20 से 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी, जबकि बाकी पूंजी उसकी साझेदारी कंपनियां लगाएंगी।
विज्ञापन
पोस्को के सूत्रों के मुताबिक, इस सौदे के लिए पोस्को की सलाहकार कंपनी मोर्गन स्टेनली है। हालांकि, पोस्को की प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी अभी हिस्सेदारी खरीद के फायदे और नुकसान दोनों पक्षों पर गौर कर रही है और बोली लगाने के बारे में अंतिम रूप से कोई फैसला अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दुनिया में इस्पात क्षेत्र की चौथी बड़ी कंपनी पोस्को विदेशों में लौह अयस्क खदानों के अधिग्रहण में इसलिए दिलचस्पी ले रही है, क्योंकि वह 2014 तक इस्पात उत्पादन के लिए कच्चे माल के स्तर पर पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाना चाहती है। दूसरी ओर, आर्सेलर मित्तल अपनी कनाडा खदान में हिस्सेदारी बेचने की इच्छुक है। इसमें आरबीसी कैपिटल और गौल्डमैन सॉक्स उसे सलाहकार सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन