फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Poor may purchase everyday items from food subsidies

खाद्य सब्सिडी से रोजमर्रा की वस्तुएं खरीद सकेंगे गरीब

Wed, 31 Oct 2012 11:20 PM IST
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
नई दिल्ली/विजय गुप्ता Updated Wed, 31 Oct 2012 11:20 PM IST
विज्ञापन
Poor may purchase everyday items from food subsidies

राशन के लिए दी जाने वाली खाद्य सब्सिडी से साबुन, तेल और मंजन सहित अन्य रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की खरीद भी संभव हो सकेगी। केंद्र की योजना है कि गरीबों को रियायती दर पर राशन देने के बदले सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जाने वाली आर्थिक सहायता के उपयोग की बाध्यता को समाप्त किया जाए।

विज्ञापन


इससे बीपीएल कार्ड धारकों को यदि किसी महीने सीमित मात्रा में ही राशन की जरूरत है, तो उस महीने की बची हुई सब्सिडी का उपयोग वह अन्य उपयोग की वस्तुएं खरीद सकेंगे। मगर यह खरीद सिर्फ राशन की दुकानों से ही संभव होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने बताया कि खाद्य सब्सिडी से रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं खरीदने का सुझाव योजना आयोग ने दिया है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का मानना है कि जरूरी नहीं कि सभी कार्ड धारक प्रत्येक महीने उतने ही अनाज की खरीददारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी महीने यदि उन्हें अनाज की कम जरूरत है तो यह बाध्यता नहीं होनी चाहिए कि वह पूरी सब्सिडी का उपयोग सिर्फ अनाज की खरीद में ही करें। लिहाजा सब्सिडी के उपयोग के लिए ऐसी योजना बननी चाहिए, जिससे गरीबों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकें। मगर इसके लिए राशन की दुकानों पर भी अनाज, दाल व खाद्य तेल के अलावा रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं भी बेचने की इजाजत देनी होगी।


थॉमस ने बताया कि राशन की दुकानों पर रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता के लिए खाद्य मंत्रालय ने हाल ही मे सभी राज्यों को पत्र लिख सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed