{"_id":"aa96cbf64f8a80df68b9d8a91af5236a","slug":"pnb-revises-interest-rate-on-fds-by-up-to-0-5-per-cent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दरों में किया 0.5 फीसदी तक बदलाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दरों में किया 0.5 फीसदी तक बदलाव
एजेंसी
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को विभिन्न परिपक्वता वाली सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.5 फीसदी तक संशोधन किया है।
विज्ञापन
पीएनबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1 करोड़ रुपये से कम और 7-14 दिन की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए नई ब्याज दर 4.50 फीसदी होगी।
मौजूदा समय में इसके लिए ब्याज दर 4 फीसदी होगी। इसी तरह से बैंक ने 30-45 दिन की सावधि जमाओं पर ब्याज दर 0.5 फीसदी बढ़ा दी है। नई ब्याज दर अब 5 फीसदी होगी। बैंक ने 180-270 दिनों की परिपक्वता अवधि वाली आवर्ती जमाओं के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा कर 7.75 फीसदी कर दी है। नई ब्याज दरें 8 जनवरी से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
