{"_id":"474896eff948f05c07f3e4a45d3884bc","slug":"pnb-q1-net-rises-10-to-rs-1-405-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएनबी का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 25 Jul 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष 2014-15 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़कर 1,405.12 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,275.32 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
विज्ञापन
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 12,825.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,746.59 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 5.48 फीसदी पर पहुंच गया, जो जनवरी-मार्च तिमाही में 5.25 फीसदी पर था। इसके अलावा आलोच्य तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 3.02 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन