{"_id":"fba9ecd8-27cf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pnb-lauch-first-remit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी ने लांच किया पहला रेमिट कार्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएनबी ने लांच किया पहला रेमिट कार्ड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल मनी ट्रांसफर ब्रांड एक्सप्रेस मनी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर देश का पहला रेमिट कार्ड लांच किया है। पीएनबी एक्सप्रेस मनी रेमिट कार्ड एक प्रीपेड प्रोडक्ट है। देशभर में कहीं से भी ग्राहक इस रेमिट कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम के जरिए विदेश से भेजे गए पैसे बिना किसी परेशानी व शुल्क के निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह रेमिट कार्ड पीओएस टर्मिनल पर भी स्वीकार किए जाएंगे। यह कार्ड मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) के तहत विदेश से पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करता है। पीएनबी एक्सप्रेस मनी रेमिट कार्डधारक एटीएम से एक दिन में 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। यह कार्ड निशुल्क एसएमएस अलर्ट की सुविधा उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन