{"_id":"c36fe2947b03d72ea58a4e59fd0c7f32","slug":"pnb-and-canara-bank-also-increased-deposit-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन बैंकों में अब आपको मिलेगा ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इन बैंकों में अब आपको मिलेगा ज्यादा ब्याज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक ने भी अपनी जमा दरों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों ही बैंकों ने एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
इसके पहले भारतीय स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सहित दूसरे बैंकों ने भी जमा दरों में बढ़ोतरी की है।
पंजाब नेशनल बैंक 11 नवंबर से एक करोड़ रुपये से कमी की जमाओं पर 91 से 179 दिन की अवधि पर 6.75 फीसदी की जगह 7.0 फीसदी ब्याज देगा। जबकि 271 दिन से लेकर 364 दिन की वाली जमाओं पर 7.50 फीसदी की जगह 8.0 फीसदी ब्याज देगा।
विज्ञापन
बैंक ने हालांकि एक करोड़ से लेकर 10 करोड़ तक की जमाओं पर 180-270 दिन की अवधि पर जमा दरें 8.25 फीसदी से घटाकर 8.0 फीसदी कर दी है।
इसी तरह केनरा बैंक 46 दिन से लेकर 90 दिन की जमाओं पर अब 7.50 फीसदी ब्याज देगा। एक साल से ज्यादा और दो साल से कम की जमाओं पर बैंक अब 9.05 फीसदी ब्याज देगा।
विज्ञापन