फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   pm narendra modi japan trip will be given boost to bsnl.

पीएम मोदी की यात्रा से BSNL को मिलेगा बूस्ट

Thu, 04 Sep 2014 09:00 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi japan trip will be given boost to bsnl.

मोदी की जापान यात्रा आने वाले दिनों में बीएसएनएल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने सभी 70 हजार टेलीकॉम टॉवर में सौर पैनल लगाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इस संबंध में जापान की कंपनी नीडो के वरिष्ठ अधिकारियों की भी बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। कंपनी सौर पैनल के जरिए ईंधन चोरी को खत्म करना चाहती है, वहीं टॉवर में इस्तेमाल होने डीजल के जरिए हो रहे प्रदूषण को भी खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि कंपनी के देश भर में 70 हजार टॉवर हैं, जिसे वह खुद संचालित करती है। इनमें हर साल भारी मात्रा में डीजल का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 हजार करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में बीएसएनल

pm narendra modi japan trip will be given boost to bsnl.

टॉवर से डीजल की चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखते हुए कंपनी ने फैसला किया है कि वह सभी टॉवर में सौर पैनल लगाएगी।

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जापान की सरकारी कंपनी न्यू एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल टेक्नॉलजी डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (नीडो) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीएसएनल अधिकारियों की हाल ही में बैठक भी हो चुकी है।

अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा इस दिशा में काफी बूस्ट दे सकती है। अधिकारी के अनुसार सौर पैनल लगाने के लिए बिजली मंत्रालय के साथ भी जरूरी बातचीत की जा रही है। कंपनी की चालू वित्त वर्ष में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना है।

टॉवर के लिए अलग कंपनी

करीब 7 हजार करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में चल रही बीएसएनल अपने घाटे को कम करने के लिए टॉवर कारोबार की अलग कर नई कंपनी बनाने की प्रस्ताव डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को दे चुकी है। ऐसे में सौर पैनल लगाने की योजना जल्द अमीलजामा ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed