फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   modi dedicates indianoil's petroleum terminal to nation

जसीडीह पेट्रोलियम टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

Fri, 22 Aug 2014 10:58 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
modi dedicates indianoil's petroleum terminal to nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देवघर (झारखंड) स्थित जसीडीह पेट्रोलियम बल्क स्टोरेज टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यह टर्मिनल झारखंड का पहला पाइपलाइन से आपूर्ति किया जाने वाला टर्मिनल है।

विज्ञापन


जसीडीह टर्मिनल कुल 26 एकड़ के क्षेत्र में 109 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह सभी सुरक्षा विशेषताओं से युक्त है। इस टर्मिनल से बोकारो, धनबाद, गिरीडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज इत्यादि बाजारों में पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। अभी इन शहरों को धनबाद, रांची डिपो से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। जसीडीह टर्मिनल की कुल भंडारण क्षमता 31,600 किलोलीटर है, जिसमें पेट्रोल 10,694, डीजल 15,814, केरोसिन 4,882 और इथेनाल 210 किलोलीटर है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जसीडीह टर्मिनल सिर्फ क्षेत्र की वर्तमान पेट्रोलियम आवश्यकताओं को ही नहीं बल्कि आगामी वर्षों में बढ़ने वाली जरूरतों की भी पूर्ति करने के लिए तैयार है। इस टर्मिनल में 12-बे टैंक लॉरी शेड है। पूरे टर्मिनल का संचालन एक केंद्रीकृत प्रणाली द्वारा किया जाएगा, जिसकी सहायता से एक पारी में करीब 160-180 टैंक ट्रकों को रोजाना लोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक झारखंड की पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकता को इंडियन ऑयल अपने धनबाद, रांची और टाटानगर स्थित पेट्रोलियम बल्क स्टोरेज टर्मिनल से आपूर्ति कर रहा था। राज्य की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में यह टर्मिनल असमर्थ हो रहे थे, इसलिए आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए इंडियन ऑयल ने जसीडीह में यह टर्मिनल बनाया है। यह टर्मिनल हल्दिया-बरौनी क्रॉस कंट्री पाइपलाइन के जरिए पेट्रोलियम उत्पाद सीधे प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed