{"_id":"04e613d8-1ec2-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"pm-made-committee-offers-cash-subsidies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगद सब्सिडी के लिए पीएम ने बनाई समिति","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नगद सब्सिडी के लिए पीएम ने बनाई समिति
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Oct 2012 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की तमाम योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में कैश सब्सिडी सीधे खाते में जमा कराने की योजना में पारदर्शिता लाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समन्वय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
इस योजना को सफल बनाने के लिए समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री स्वयं करेंगे। समिति में 11 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, यूआईडीएआई के चेयरमैन, कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस समिति का कार्य लाभार्थी के बैंक खाते में नगद पहुंचाने की व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता लाने और जवाबदेही बढ़ाने के लिए निर्देश देने का होगा। सीधे नगद हस्तांतरण के लिए व्यापक नीति और उद्देश्यों को तय करना समिति के कार्य का हिस्सा होगा। समिति सरकार के ऐसे कार्यक्रम और योजनाओं की खोज करेगी, जिनमें नगद हस्तांतरण को अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे जुड़े सभी मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों की गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना समिति के कार्य का हिस्सा होगा। समिति यह आश्वस्त भी करेगी कि इस कार्यक्रम का लाभ समय पर लाभार्थी तक पहुंच रहा है या नहीं। कार्यक्रमों की समीक्षा और इसमें सुधार के लिए मार्गदर्शक का काम भी समिति का होगा।
दूसरी ओर नगद हस्तांतरण की योजना को सरल बनाने के लिए कई अन्य समितियां भी बनाई जाएंगी। तकनीकी समिति प्रौद्योगिकी, भुगतान और आईटी के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। प्रधानमंत्री इस समिति की किसी बैठक में जरूरत के मुताबिक अन्य मंत्री, अधिकारी या विशेषज्ञ को भी आमंत्रित कर सकते हैं।