{"_id":"775b3eac-753e-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"planning-for-power-grid-expansion-in-ethiopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर ग्रिड की इथियोपिया में विस्तार की तैयारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पावर ग्रिड की इथियोपिया में विस्तार की तैयारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी अपने कारोबार के विस्तार की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह जल्द ही इथियोपिया की कंपनी के साथ समझौता करेगी। कंपनी साथ ही देश में ट्रांसमिशन लाइन की निगरानी के लिए अगले साल से हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,129 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। जो कि वित्त वर्ष 2011-12 की तीसरी तिमाही की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है। कंपनी को उस अवधि में 809 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। पावर ग्रिड को अक्टूबर से दिसंबर (वित्त वर्ष 2012-13) की तिमाही में 3,490 करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को कंपनी के परिणाम की घोषणा करते हुए पावर ग्रिड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरएन नायक ने कहा कि कंपनी घरेलू बाजार के अलावा दूसरे देशों में भी कारोबार की संभावना तलाश रही है। इसी के तहत कंपनी जल्द ही इथियोपिया की कंपनी के साथ समझौता करने जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी इथियोपियन इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन के साथ 1.6 करोड़ डॉलर का समझौता करेगी। इसके अलावा कंपनी बांग्लादेश में भी कारोबार की संभावना तलाश रही है। ट्रांसमिशन लाइन की निगरानी के लिए कंपनी हेलीकॉप्टर के जरिए निगरानी सेवा को भी अगले साल से शुरू करने जा रही है। कंपनी इसके अलावा मार्च 2013 तक बाजार से दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक जुटाने की भी तैयारी कर रही है।