फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   planning commission praised gujrat model

‘गुजरात मॉडल’ का योजना आयोग भी मुरीद

Sun, 11 May 2014 01:15 AM IST
एजेंसी/ दिल्ली
एजेंसी/ दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
planning commission praised gujrat model

योजना आयोग ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ‘गुजरात मॉडल’ की सराहना की है। योजना आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात उन शीर्ष राज्यों में से है, जहां कारोबारी माहौल काफी बेहतर है। इससे पहले, वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) की रिपोर्ट में भी गुजरात मॉडल की सराहना की गई थी।

विज्ञापन


योजना आयोग द्वारा प्रायोजित डेलॉयट के अध्ययन के मुताबिक गुजरात उन शीर्ष राज्यों में हैं, जहां निर्माण के क्षेत्र में कारोबारी नियमन का बेहतर वातावरण है। हालांकि, इस अध्ययन में राज्यों को कोई रैंक नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बल्कि इन्हें विभिन्न मानदंडों के अनुसार तीन श्रेणियों शीर्ष, मध्यम और निचली में वर्गीकृत किया गया है। जिन मानदंडों के आधार पर श्रेणियों का वर्गीकरण किया गया है, उसमें वित्त, कर एवं श्रम कानून अनुपालन, ढांचागत एवं उपयोगी कार्यों से जुड़ी मंजूरियां और पर्यावरण अनुमति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष श्रेणी में शुमार किए गए आठ राज्यों में गुजरात के साथ-साथ भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा ने भी शीर्ष श्रेणी में स्थान बनाया है। हालांकि, श्रम कानूनों के अनुपालन के मामले में गुजरात का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत बेहतर नहीं है।

डेलॉयट के अध्ययन के मुताबिक श्रम कानून के मामले में गुजरात निचली श्रेणी में है। वहीं, पर्यावरण मंजूरी को लेकर गुजरात मध्यम श्रेणी में है। यह अध्ययन सभी 28 राज्यों में पांच माह से अधिक समय में कराए गए। जिसकी शुरुआत सितंबर 2013 में की गई थी।

अध्ययन की रेटिंग के मुताबिक मध्यम श्रेणी में आने वाले राज्यों में बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जबकि, निचली श्रेणी में अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा को रखा गया है।


इससे पहले, डीआईपीपी के अध्ययन में, जिसे एक्सेंचर ने कराया था, कहा गया था कि भूमि अधिग्रहण के मामले में गुजरात औद्योगिक विकास निगम का मॉडल बेहद सरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed