{"_id":"c27bc5f0-5045-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"plan-panel-cautions-against-policy-logjam-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नीतिगत अवरोध’ से लुढ़क जाएगी विकास दर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
‘नीतिगत अवरोध’ से लुढ़क जाएगी विकास दर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 10:22 PM IST
विज्ञापन
बारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत देश की आर्थिक विकास दर 8 फीसदी पर पहुंचने का सकारात्मक अनुमान जताने के बाद योजना आयोग ने चेताया है कि ऐसा तभी होगा जब सरकार की ओर से नीतियों को सही ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। आयोग ने चेतावनी दी है कि ‘नीतिगत अवरोध’ (पॉलिसी लॉगजाम) विकास दर को 5 से 5.5 फीसदी के निचले स्तर तक गिरा सकता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने केवल आर्थिक विकास दर का अनुमान पेश करने परंपरागत चलन से आगे बढ़ते हुए कहा कि आर्थिक विकास काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि इसकी राह में बाधा बन रहे नीतिगत अवरोधों को हटाने की दिशा में कठिन फैसले लेने के बाबत सरकार की ओर से किस तरह का रुख अपनाया जाता है। ‘नीतिगत अवरोध’ स्थिति आने पर अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फैसले लिए जाने की प्रक्रिया में बहुत धीरे कदम बढ़ाए जाते हैं। ऐसे में आर्थिक विकास दर लुढ़क कर पांच से 5.5 फीसदी के स्तर तक जा सकती है।
विज्ञापन