{"_id":"dfb895be-4463-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pfc-to-launch-rs-4590-cr-tax-free-bond-issue-from-dec-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफसी का टैक्फ फ्री बांड इश्यू शुक्रवार को","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएफसी का टैक्फ फ्री बांड इश्यू शुक्रवार को
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Dec 2012 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड का टैक्स फ्री बांड इश्यू शुक्रवार 14 दिसंबर को खुल रहा है। कंपनी इश्यू के जरिए 4,590 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी कर रही है। शुरुआत में कंपनी का इश्यू एक हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसमें कंपनी ओवरसब्सिक्रिप्शन के विकल्प के तहत 4,590 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी का इश्यू 21 दिसंबर 2012 को बंद होगा।
विज्ञापन
बुधवार को इश्यू के बारे में जानकारी देते हुए पीएफसी चेयरमैन सतनाम सिंह ने बताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में अभी तक 21 हजार करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस इश्यू का साइज एक हजार करोड़ रुपये होगा। निवेशकों के लिए निवेश की अवधि के दो विकल्प होंगे।
विज्ञापन
रिटेल निवेशकों कि लिए दस साल के निवेश पर कूपन रेट 7.69 फीसदी और 15 साल के निवेश पर कूपन रेट 7.86 फीसदी होगा, अन्य निवेशकों के लिए कूपन रेट 7.19 फीसदी और 7.36 फीसदी होगा। कुल निवेश का 40 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए, 25 फीसदी क्यूआईबी, 15 फीसदी कॉरपोरेट और 20 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम निवेश राशि की सीमा 10 लाख रुपये होगी। पीएफसी ने इसके अलावा मीडियम टर्म नोट्स (एमटीएन) के जरिए विदेशों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने की भी घोषणा की है। कंपनी इसके अलावा टाटा कैपिटल के साथ मिलकर प्राइवेट इक्विटी फंड बनाने की भी तैयारी कर रही है।
कंपनी के डायरेक्टर फाइनेंस आर रंगराजन ने बताया कि टाटा कैपिटल के साथ बनने वाले संयुक्त उपक्रम में 51 फीसदी टाटा कैपिटल की हिस्सेदारी होगी, जबकि 49 फीसदी पीएफसी की हिस्सेदारी होगी, जिसके अगले छह महीने में मूर्त रूप लेने की संभावना है। इस फंड के जरिए पावर सेक्टर प्रोजेक्ट्स को कर्ज दिया जाएगा।