{"_id":"5f41d306eaf70904019159eab14de3f7","slug":"pf-interest-rate-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ पर मिलेगा ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएफ पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने पीएफ धनराशि पर मिलने वाले ब्याज की दर को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने वित्त वर्ष 2013-2014 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.75 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफ संगठन के पांच करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा।
एक अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ के ट्रस्टियों के फैसले पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। ईपीएफओ की शीर्ष इकाई केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड ने 13 जनवरी को ईपीएफ पर साल 2012-13 में 8.50 फीसदी ब्याज को चालू वित्त वर्ष में बढ़ाकर 8.75 फीसदी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
इस फैसले को वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल जाने के बाद ब्याज की राशि अब खाताधारकों के अकाउंट में जमा करवा दी जाएगी।