खुशखबरी! एक रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को इस बार कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दो सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट को देखते हुए पेट्रोल 50 पैसे से लेकर एक रुपये तक सस्ता हो सकता है।
बृहस्पतिवार को होने वाली पेट्रोल कीमतों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। अप्रैल के बाद यह यह पहला मौका है जब पेट्रोल के दाम घटने जा रहे हैं। इराक संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने लगी थीं।
डीजल होगा फिर महंगा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय इंडियन बॉस्केट क्रूड ऑयल का दाम 105 से 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 60.15 रुपये के स्तर पर है।
पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर जुलाई के आखिरी दिनों में कच्चे तेल के दाम नहीं बढ़े, तो पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान संभव है।
डीजल की कीमतों में हर महीने 50 पैसे की बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी के चलते डीजल पर प्रति लीटर 2.49 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमतों को सरकार बाजार के हवाले कर चुकी है।